About Founder
About Founder
पूज्य श्री प्राण वल्लभ जी महाराज सनातन धर्म की ध्वजा को लेकर पूरे विश्व में लाखों-करोड़ों लोगों को बांके बिहारी भगवान की भक्ति और अपनी अमृतमयी वाणी से सेवा, संस्कृति और संस्कारों से जोड़कर लोगों का जीवन बदलने वाले एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और मानवता के सेवाकारी हैं।
उनका मानना है कि "तद्विद्धि प्रणिपातेन परिप्रश्नेन सेवया। उपदेक्ष्यन्ति ते ज्ञानं ज्ञानिनस्तत्त्वदर्शिन:।।" अर्थात, सत्य को जानने का प्रयास करें, एक आध्यात्मिक गुरु के पास जाकर। उनसे विनम्रतापूर्वक पूछें और उनकी सेवा करें। आत्म-साक्षात्कार प्राप्त आत्माएं आपको ज्ञान दे सकती हैं क्योंकि उन्होंने सत्य को देखा है।